×
Showing results for
schedule-calendar Saturday, 07 Feb, 2026

Vivo X300 और X300 Pro की कीमत लीक, भारत में कितनी होगी कीमत

Vivo X300 और X300 Pro के भारत लॉन्च से पहले कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लीक हुए हैं। जानें भारत में इनके प्राइस, स्टोरेज ऑप्शन और Telephoto Extender Kit की कीमत

Vivo X300 - X300 Pro Image Credit: Vivo

Vivo अगले महीने भारत में अपनी नई X-Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि Vivo X300 सीरीज़ के साथ खास Telephoto Extender Kit भी भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। दिसंबर 2 को लॉन्च होने से पहले इस प्रीमियम लाइनअप की भारत कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लीक हो चुके हैं।

Expected Pricing in India

नए लीक्स के अनुसार Vivo X300 की शुरुआती कीमत भारत में 75,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत सीधा OnePlus 15 और Oppo Find X9 को टक्कर देती दिखाई दे रही है। टिपस्टर के मुताबिक, यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की होगी।

इसके अलावा Vivo X300 के दो और वेरिएंट भी भारत में लॉन्च हो सकते हैं:

Also Read: Google XR Glasses 2026 में होंगे लॉन्च: Android XR, AI Integration, और iPhone Support के साथ Vision Pro को मिलेगी टक्कर
  • 12GB + 512GB की कीमत लगभग 81,999 रुपये
  • 16GB + 512GB की कीमत लगभग 85,999 रुपये

Vivo X300 Pro Expected Price in India

X300 सीरीज़ के प्रीमियम मॉडल X300 Pro की कीमत भारत में 1,09,999 रुपये तक हो सकती है। यह फोन Oppo Find X9 Pro की तरह केवल एक ही वेरिएंट में मिलने की संभावना है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज होगा।

Telephoto Extender Kit Details & Price

Vivo ने पहले ही पुष्टि की थी कि Telephoto Extender Kit भारत में भी बेचा जाएगा। ताज़ा लीक के अनुसार इस Zeiss आधारित किट की कीमत लगभग 20,999 रुपये हो सकती है। इसमें 2.35x Zeiss teleconverter lens शामिल होगा, जिससे बिना क्वॉलिटी खोए ज्यादा optical zoom पाया जा सकेगा। यह किट फोन ऐप में मौजूद Teleconverter Mode और NFC lens recognition फीचर पर काम करती है।

Where Does Vivo Stand Against Rivals?

अगर कीमतें सही साबित होती हैं, तो Vivo X300 सीरीज़ प्राइसिंग के मामले में OnePlus 15 और Oppo Find X9 सीरीज़ को चैलेज देने वाली साबित हो सकती है। खासकर Vivo X300 Pro सीधे Oppo Find X9 Pro की कैटेगरी में नज़र आता है।

फीचर्स Vivo X300 Vivo X300 Pro
Display 6.31-inch 6.78-inch
Resolution 1216×2640 pixels 1260×2800 pixels
Processor MediaTek Dimensity 9500 MediaTek Dimensity 9500
Front Camera 50MP 50MP
Rear Camera 200MP + 50MP + 50MP 50MP + 200MP + 50MP
RAM 12GB 12GB
Storage 256GB 256GB
Battery 6040mAh 6510mAh
OS Android 16 Android 16

FAQs

Vivo X300 सीरीज़ भारत में कब लॉन्च होगी?

यह सीरीज़ 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च की जाएगी।

Also Read: Poco C85 5G भारत में लॉन्च: ₹10,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन
Vivo X300 की शुरुआती कीमत क्या हो सकती है?

लीक के अनुसार Vivo X300 का बेस वेरिएंट 75,999 रुपये से शुरू हो सकता है।

क्या Vivo X300 Pro सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट में आएगा?

हाँ, रिपोर्ट्स के अनुसार X300 Pro 16GB + 512GB वाले सिंगल वेरिएंट में आएगा।

Vivo Telephoto Extender Kit की कीमत क्या रहेगी?

Telephoto Extender Kit की संभावित कीमत 20,999 रुपये हो सकती है।

क्या Vivo का Telephoto Kit Oppo के कैमरा किट से सस्ता है?

हाँ, Oppo की Hasselblad Teleconverter Kit की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि Vivo किट की उम्मीद 20,999 रुपये की है।

Kumar Deendayal

Kumar Deendayal एक टेक राइटर और वेब डेवलपर हैं, जो स्मार्टफोन अपडेट्स, Android फीचर्स, AI टूल्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी पर सरल और तथ्य-आधारित जानकारी साझा करते हैं।

View full profile →