अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह मौका आपके नाम हो सकता है। Croma की Black Friday Sale में दुनिया के सबसे स्लिम iPhone, iPhone Air, पर भारी छूट दी जा रही है। यह फोन अब महज ₹54,900 में मिल रहा है, यानी लगभग ₹65,000 का डिस्काउंट, लेकिन यह कीमत बैंक ऑफ़र के साथ लागू होगी।
यह ऑफर 22 नवंबर से 30 नवंबर तक Croma स्टोर और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। लेकिन खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह डील आपके लिए सही है भी या नहीं।
4 Reasons to Buy iPhone Air
Ultra Slim Design & Lightweight Form
iPhone Air Apple का अब तक का सबसे स्लिम iPhone है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। वजन भी मात्र 156 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने और लंबे समय तक इस्तेमाल करने में बेहद हल्का लगता है। पार्टी, ऑफिस या कैफे — यह फोन हर जगह अलग दिखाई देता है।
Also Read: Google XR Glasses 2026 में होंगे लॉन्च: Android XR, AI Integration, और iPhone Support के साथ Vision Pro को मिलेगी टक्करA19 Pro Performance
iPhone Air में A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो iPhone 17 Pro मॉडल्स का ही चिपसेट है, बस इसमें एक GPU कम है। मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में यह फोन तेज़ परफॉर्मेंस देता है। हालांकि स्लिम बॉडी के कारण यह थोड़ा गर्म होता है, लेकिन परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होती।
Stunning 6.5" OLED ProMotion Display
इस फोन में 6.5-इंच का ProMotion OLED डिस्प्ले मिलता है। स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग — हर तरह के कंटेंट पर यह डिस्प्ले काफी बेहतर अनुभव देता है। रंग, ब्राइटनेस और मोशन स्मूदनेस असल में इसे टॉप-लेवल डिस्प्ले बनाते हैं।
Single Camera with 2x Zoom
iPhone Air इस साल के उन दो iPhones में से एक है जिनमें एक ही रियर कैमरा है (दूसरा iPhone 16e)। लेकिन खास बात यह है कि यह 2x telephoto zoom देता है। यह zoom optical नहीं बल्कि digital-based है, फिर भी दैनिक फ़ोटोग्राफी और इंस्टाग्राम फोटो के लिए आउटपुट अच्छा मिलता है।
2 Reasons to Skip iPhone Air
Single Camera Limitation
Camera क्वालिटी अच्छी है, लेकिन versatility नहीं मिलती। iPhone 17 सीरीज़ में ultrawide और dedicated telephoto कैमरे मिलते हैं, जबकि Air में केवल single camera setup मिलता है। अगर आप photography enthusiast हैं, तो यह आपकी जरूरतें पूरी नहीं कर पाएगा।
Average Battery Backup
Slime design का असर बैटरी पर पड़ा है। बैटरी एक दिन तक चल जाती है, लेकिन heavy users को दिक्कत हो सकती है। Power users को MagSafe battery pack खरीदना पड़ सकता है, जो अतिरिक्त खर्च है।
Also Read: Poco C85 5G भारत में लॉन्च: ₹10,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीनShould You Buy iPhone Air at ₹54,900?
अगर आप slim design, premium display और fast performance वाला iPhone चाहते हैं और आपका फोकस photography versatility पर नहीं है, तो यह डील आपके लिए शानदार हो सकती है।
लेकिन अगर आप powerful battery और multi-camera setup चाहते हैं, तो iPhone 17 या 17 Pro के विकल्प बेहतर रहेंगे।
About Black Friday Sale
iPhone Air का प्राइस 54,900 रुपये कैसे मिलेगा?
यह कीमत बैंक ऑफर्स के साथ लागू होगी, जो Croma की Black Friday Sale में उपलब्ध है।
क्या iPhone Air का कैमरा अच्छा है?
कैमरा क्वालिटी अच्छी है, लेकिन single camera होने की वजह से versatility कम रहती है।
क्या iPhone Air की battery backup कम है?
Slim design की वजह से बैटरी औसत है। Heavy users को charging support चाहिए होगा।
