भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा ब्रांड कदम रखने जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर कंपनी Philips अब स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्टवॉच सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर चुकी है। इससे Xiaomi, Realme, Vivo और Oppo जैसे चीनी ब्रांड्स के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है.
हाल ही में Philips ने अपने आगामी डिवाइसेज़ को टीज़ करते हुए संकेत दिया कि कंपनी कम बजट वाली श्रेणी में उतरने वाली है, जहाँ भारतीय यूज़र्स सबसे ज्यादा रुचि रखते हैं।
Philips और Zenotel Partnership
Philips अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भारत में Zenotel के साथ पेश करेगी। Zenotel ही कंपनी के स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में बेचेगा। Philips पहले से ही भारत में टीवी, रेडियो और अन्य उपभोक्ता उत्पाद उपलब्ध कराती रही है, ऐसे में इस साझेदारी के साथ कंपनी अब मोबाइल और कंप्यूटिंग डिवाइसेज़ में भी प्रवेश करेगी।
Also Read: Google XR Glasses 2026 में होंगे लॉन्च: Android XR, AI Integration, और iPhone Support के साथ Vision Pro को मिलेगी टक्करPhilips Pad Air Tablet: Specs Highlights
Philips का पहला टीज़ किया गया डिवाइस एक टैबलेट है, जिसे Philips Pad Air कहा जाएगा। इसमें मिलने वाले फीचर्स से यह साफ है कि कंपनी बजट सेगमेंट पर फोकस करेगी।
- Unisoc T606 प्रोसेसर
- 4GB RAM
- 128GB स्टोरेज
- 90Hz रिफ्रेश रेट
- 2K डिस्प्ले
- 7000mAh बैटरी
- 18W चार्जिंग सपोर्ट
इन स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर यह टैबलेट सीधे Realme, Redmi और Samsung के बजट टैबलेट्स को टक्कर दे सकता है।
क्या Philips स्मार्टफोन भी आएंगे?
कंपनी ने अगले साल की शुरुआत में बजट स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और लैपटॉप लॉन्च करने की योजना बनाई है। अभी इनके फीचर्स और मॉडल के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी किफायती कीमतों के साथ भारतीय बाजार में तेजी से पकड़ बनाने की कोशिश करेगी।
क्यों बढ़ सकती है चीनी ब्रांड्स की परेशानी?
भारत में स्मार्टफोन और बजट इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में ज्यादातर हिस्सेदारी चीनी ब्रांड्स के पास है। कम कीमत में अच्छे फीचर्स की वजह से यूजर्स इन्हें काफी पसंद करते हैं। अगर Philips भी कम दाम में भरोसेमंद प्रोडक्ट्स पेश करता है, तो इस प्रतिस्पर्धा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Philips की ब्रांड वैल्यू, प्रोडक्ट क्वालिटी और लंबा अनुभव इसकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है।
Also Read: Poco C85 5G भारत में लॉन्च: ₹10,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन