×
Showing results for
schedule-calendar Wednesday, 11 Feb, 2026

Vivo X300 Pro और X300 भारत में लॉन्च: नए OriginOS और दमदार कैमरे के साथ

Vivo X300 Pro और X300 भारत में नए OriginOS के साथ लॉन्च हुए हैं। दोनों फोन में Dimensity 9500, ZEISS कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग मिलती है।

Vivo X300 Pro Image Credit: Vivo

Vivo ने भारत में अपनी X सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Vivo X300 Pro और Vivo X300 लॉन्च कर दिए हैं। 2 दिसंबर 2025 को पेश की गई यह प्रीमियम X300 Series सीधे तौर पर Oppo Find X9 और Find X9 Pro से क्लैश करेगी। कैमरा-centric डिजाइन, ZEISS optics और नए OriginOS की वजह से यह लॉन्च भी काफी महत्वपूर्ण है।

Vivo X300 Series की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका नया OriginOS है, जो पहली बार भारत में पेश किया जा रहा है। यह Android 16 पर रन करेगा और अपने पुराने FuntouchOS को replace करेगा।

New OriginOS 6 में शामिल हैं:

  1. Origin Island
  2. Flip Cards
  3. Notification stacking
  4. Refined UI animations

कंपनी ने दावा किया है कि Vivo X300 Series को 5 साल के OS updates और 7 साल की security updates मिलेंगी।

Also Read: Google XR Glasses 2026 में होंगे लॉन्च: Android XR, AI Integration, और iPhone Support के साथ Vision Pro को मिलेगी टक्कर

Performance and Hardware

Vivo X300 Pro और Vivo X300 दोनों में MediaTek Dimensity 9500 processor दिया गया है। RAM और storage के विकल्प में LPDDRx Ultra RAM और UFS 4.1 storage शामिल है, जो multitasking, gaming और photography workflows को smooth बनाते हैं।

दोनों मॉडल IP68 और IP69 rating के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहते हैं।

Vivo X300 Pro Specifications

Display and Build:  Vivo X300 Pro में 6.78-inch LTPO AMOLED display दिया गया है, जिसका refresh rate 1Hz से 120Hz के बीच adaptive है। डिस्प्ले में 4,500 nits peak brightness और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।

Battery and Charging: फोन में 6,510mAh बैटरी है और बॉक्स में 90W fast charger उपलब्ध है। साथ ही 40W wireless charging भी मौजूद है।

Vivo X300 Pro का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें शामिल हैं:

Also Read: Poco C85 5G भारत में लॉन्च: ₹10,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन
  1. 50MP ZEISS tuned main camera
  2. 50MP ultrawide lens
  3. 200MP telephoto periscope camera (3.7x optical zoom)
  4. 50MP front camera

कंपनी इस सीरीज में telephoto extender lens भी ऑफर कर रही है, जिसे अलग से accessory के तौर पर खरीदा जा सकता है। यह extender 85mm lens को 200mm focal length में बदल देता है।

Vivo X300 Pro एक ही variant में उपलब्ध होगा: 16GB RAM + 512GB storage

Available Colors: Dune Gold, Elite Black

Price: ₹1,09,999

Sale starts: 10 December

Vivo X300 Specifications

Display: Vivo X300 में 6.31-inch AMOLED panel है, 120Hz refresh rate और 4,500 nits peak brightness के साथ।

Battery and Charging: फोन 6,040mAh बैटरी के साथ आता है और 90W wired charging व 40W wireless charging को सपोर्ट करता है।

Vivo X300 का कैमरा configuration भी काफी impressive है:

  1. 200MP ZEISS tuned main camera
  2. 50MP ultrawide lens
  3. 50MP telephoto lens
  4. 50MP front camera

Vivo X300 तीन storage variants में उपलब्ध होगा:

  1. 12GB + 256GB – ₹75,999
  2. 12GB + 512GB – ₹81,999
  3. 16GB + 512GB – ₹85,999

Colors: Elite Black, Mist Blue, Summit Red

Sale: 10 December से

Vivo X300 Pro और Vivo X300 उन users के लिए हैं जो premium camera quality, refined software experience और long-term updates चाहते हैं। नए OriginOS की शुरुआत, ZEISS camera tuning और Dimensity 9500 chipset इस series को 2025 के प्रीमियम segment में एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

Kumar Deendayal

Kumar Deendayal एक टेक राइटर और वेब डेवलपर हैं, जो स्मार्टफोन अपडेट्स, Android फीचर्स, AI टूल्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी पर सरल और तथ्य-आधारित जानकारी साझा करते हैं।

View full profile →