×
Showing results for
schedule-calendar Wednesday, 11 Feb, 2026

Android 16 में मिला Notification Organizer और Custom Icons का Option

Android 16 में AI notification summaries, notification organizer, custom icons और नए parental controls आए हैं। Pixel devices पर rollout शुरू हो गया है।

android 16 qpr2 update Image Credit: Google

Google ने आखिरकार India में Android 16 features का rollout शुरू कर दिया है, जिसकी पहली लहर Pixel devices तक पहुँची है। इस बार कंपनी सिर्फ एक yearly major update पर निर्भर नहीं है, बल्कि पूरे साल छोटे-छोटे releases के साथ नए फीचर देने की रणनीति अपनाने जा रही है। Android 16 के साथ आने वाले AI-powered tools और customization options यूजर्स के रोज़मर्रा के experience को noticeably better बनाने का इरादा रखते हैं।

AI Notification Summaries

Android 16 का सबसे attention-grabbing फीचर है AI Notification Summaries।
अब लंबे messages, group chats या promotional updates को पढ़ने में समय नहीं लगेगा। सिस्टम खुद ही उन्हें छोटे, समझ में आने वाले summaries में बदल देगा। इससे users instantly decide कर सकते हैं कि कौनसा message जरूरी है और कौनसा बाद में देखा जा सकता है।

साथ ही नया Notification Organizer कम-priority alerts जैसे promotional offers, social notifications या news alerts को अलग category में डालकर उन्हें silent भी कर देता है। इससे timeline clutter-free रहती है।

Also Read: Google XR Glasses 2026 में होंगे लॉन्च: Android XR, AI Integration, और iPhone Support के साथ Vision Pro को मिलेगी टक्कर

New Custom Icons और Auto Dark Mode

Android 16 ने personalization को भी next level पर ले लिया है।
Users को अब:

  • Custom icon shapes
  • Themed icons
  • Light apps को automatically dark करने का option

मिल जाता है। यह खासकर उन apps के लिए एकदम सही है जिनमें native dark mode नहीं होता।

Parental Controls अब Settings में

Parents के लिए Android Settings में एक नया Parental Controls section आया है।
इसमें:

  • Screen time limit
  • Downtime schedule
  • App usage control
  • Content restriction

जैसे options सीधे phone settings से मिल जाते हैं। यह चीज household में बच्चों की digital usage को manage करने में आसान बना देती है।

General Android Features भी हुए Upgrade

Google ने कुछ ऐसे features भी rollout किए हैं जो Android 16 के बाहर भी काम करते हैं।

Also Read: Poco C85 5G भारत में लॉन्च: ₹10,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Call Reason: Urgent Calls की पहचान आसान

अब user किसी saved contact को call करते समय उसे “urgent” tag कर सकते हैं। Receiver को incoming call screen पर urgent alert दिखेगा, जिससे वह call की importance तुरंत समझ सके।

Expressive Captions: अब emotions भी दिखेंगे

Google ने एक नया feature Expressive Captions दिया है जो वीडियो या पोस्ट में आने वाली voice की भावना को tag के रूप में दिखाता है — जैसे [sad], [joyful]।
यह उन users के लिए काफी मददगार है जो sound off रखकर videos देखते हैं।

Group Chat Safety: Unknown invites पर Alert

किसी unknown number द्वारा भेजे group chat invite पर अब Android alert दिखाएगा।
User तुरंत:

  • Reply
  • Exit
  • Block
  • Report

कर सकता है।

Chrome Pinned Tabs: Desktop जैसा experience

अब phone पर Chrome की pinned tabs desktop की तरह हमेशा पहले दिखाई देंगी। इससे important pages बार-बार खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Circle to Search: अब scam message analysis

Circle to Search अब suspicious messages पर भी काम करता है।
जब user gesture activate करता है, AI Overview बताता है कि message scam होने की संभावना है या नहीं।

Pixel Users को ज्यादा helpful camera guidance

Pixel camera app में Guided Frame feature और भी smart हो गया है।
अब यह सिर्फ face detect नहीं करता बल्कि scene का detailed verbal description भी देता है — जैसे “yellow T-shirt पहने एक लड़की sofa पर बैठी है और dog की तरफ देख रही है।”

Voice Access: बिना touch के काम शुरू

अब users बस इतना कहेंगे — “Hey Google, start Voice Access” — और पूरा phone voice commands से control किया जा सकता है।

Fast Pair for Hearing Aids

Google ने hearing aid users के लिए Fast Pair support भी शुरू किया है।
शुरुआत Denmark की company Demant के devices से हो रही है, जिनके brand Oticon, Sonic और Bernafon काफी लोकप्रिय हैं।

Kumar Deendayal

Kumar Deendayal एक टेक राइटर और वेब डेवलपर हैं, जो स्मार्टफोन अपडेट्स, Android फीचर्स, AI टूल्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी पर सरल और तथ्य-आधारित जानकारी साझा करते हैं।

View full profile →